2025 की बेस्ट 125cc बाइक? | नई Honda Hornet 125 की पूरी जानकारी - Timeshelp.com
  • Home
  • Automobile
  • 2025 की बेस्ट 125cc बाइक? | नई Honda Hornet 125 की पूरी जानकारी
Honda Hornet 125

2025 की बेस्ट 125cc बाइक? | नई Honda Hornet 125 की पूरी जानकारी

दोस्तों ये है 2025 की न्यूली लॉन्च Honda Hornet 125 यूएसडी वाला मॉडल। इस बाइक में क्या-क्या फीचर्स मिल जाते हैं? एक्स्ट्रीम 125 के मुकाबले इसकी माइलेज क्या रहने वाली है, टॉप स्पीड कितनी निकल कर देती है और इसकी ऑन रोड कीमत क्या रहने वाली है, कितनी ज्यादा वैल्यू फॉर मनी है? चलिए जानते हैं।

Honda Hornet 125 – Specifications Table

स्पेसिफिकेशनडिटेल्स
बाइक का नामHonda Hornet 125
इंजन टाइप124.1cc, Air Cooled, BS6
पावर आउटपुटलगभग 11-12 HP
टॉर्कलगभग 11 Nm
गियरबॉक्स5-स्पीड मैनुअल
लंबाई (Length)2015 mm
ऊँचाई (Height)1087 mm
कर्ब वज़न (Kerb Weight)124 kg
व्हीलबेस (Wheelbase)1330 mm
बॉडी टाइपफाइबर + मेटल बॉडी

डिजाइन और लुक्स

बाइक की जो डिज़ाइन है ये एक्स्ट्रीम 125 से थोड़ी सी मिलती-जुलती है। जैसे ही हम बाइक के फ्रंट में आते हैं तो इसमें Hornet 2.2 वाली सेम एलईडी वाले इंडिकेटर्स मिल जाते हैं कोई भी हज़ार्ड वगैरह का फंक्शन इसमें नहीं मिलेगा।

iPhone और Android को चार्ज करने के लिए यहाँ पर आपको टैक्सी का पोर्ट मिलता है, जिसमें ढक्कन भी दिया गया है। साइड में आपको एलईडी वाले DRL मिल जाते हैं जो कि मेन रहने वाले हैं।

ऊपर वाला जो पोर्शन है वो रिफ्लेक्टर बेस्ड एलईडी हेडलाइट है जो हाई बीम के साथ आती है। नीचे वाली हेडलाइट भी रिफ्लेक्टर बेस्ड है। बाइक में लेमन ग्रीन और डार्क ब्लू कलर का कॉम्बिनेशन दिया गया है। देखने में ये एक्स्ट्रीम 125 से थोड़ी बड़ी और ज्यादा स्पोर्टी लगती है।


Honda Hornet 125

फीचर्स और सेफ्टी

इस सेगमेंट में पहली बार कंपनी ने 37mm डायमीटर के गोल्डन कलर के अपसाइड डाउन यूएसडी फोर्क दिए हैं। आज की डेट में 125cc बाइक में कोई भी कंपनी यूएसडी फोर्क नहीं देती।

सेफ्टी की बात करें तो इस बाइक में एंडुरंके कैलिपर के साथ सिंगल चैनल ABS ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। 240mm की पेट्रोल डिस्क मिलती है और नॉर्मल डिस्क इसमें नहीं मिलते।

फ्रंट वाला फेंडर डार्क ब्लू में है, जबकि रियर फेंडर पर कोई कलर कोटिंग नहीं दी गई। फ्रंट टायर 80/17 का है जो MRF का है और फाइबर स्पोक येलो व लेमन ग्रीन कलर में दिए गए हैं।


Honda Hornet 125 बनाम Hero Xtreme 125

फीचर/स्पेसिफिकेशनHonda Hornet 125Hero Xtreme 125
इंजन पावर~11-12 HP~11 HP
टॉर्क~11 Nm~10.5 Nm
गियरबॉक्स5-स्पीड5-स्पीड
कर्ब वज़न124 kg (हल्की)136 kg (भारी)
डिजाइनस्टाइलिश, LED फीचर्ससिंपल, बेसिक डिजाइन
ऑन-रोड कीमत (कोलकाता)~₹1,32,000~₹1,28,000

टैंक और बॉडी स्ट्रक्चर

साइड प्रोफाइल से ये बाइक एक्स्ट्रीम 125 जैसी दिखती है, लेकिन उससे बड़ी और ज्यादा स्पोर्टी लगती है। इसमें 12 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है जिस पर होंडा का स्टीकर ब्लैक और लेमन ग्रीन कलर के साथ है।

ऊपरी हिस्सा प्लास्टिक और फाइबर से बना है, जिस पर डार्क ब्लू और लेमन ग्रीन का कॉम्बिनेशन है। पेट्रोल टैंक का साइज एक्स्ट्रीम से बड़ा है और ज्यादा एग्रेसिव डिज़ाइन के साथ आता है, जिससे बाइक का एरोडायनामिक और स्पोर्टी लुक और बढ़ जाता है। एक कमी यह है कि इसमें बैटरी पूरी तरह ओपन दिखाई देती है, जिसे कंपनी को कवर करना चाहिए था।


इंजन और परफॉर्मेंस

Honda Hornet 125 में डायमंड फ्रेम, ड्यूल ऑक्सीजन सेंसर और कैटेलिटिक कन्वर्टर दिया गया है। इंजन गार्ड फाइबर का है लेकिन ठीक-ठाक काम करता है।

इस बाइक की ग्राउंड क्लीयरेंस 166mm है। हालांकि इसमें किक स्टार्ट का ऑप्शन नहीं दिया गया है, जबकि TVS Raider में ये मौजूद है। इसका इंजन 123.194cc का एयर कूल्ड, फोर स्ट्रोक, टू वाल्व, BS6 FI OBD2B कम्प्लायंट नया रिफाइंड इंजन है। यह 7500 RPM पर 11.14 PS की पावर और 6000 RPM पर 11.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

एक्स्ट्रीम 125 के मुकाबले इसका इंजन ज्यादा रिलाएबल, ज्यादा स्मूद और माइलेज फ्रेंडली है। यह बाइक आधा लीटर पेट्रोल में भी आराम से चल जाती है।

Honda Hornet 125 एक्स्ट्रीम से महंगी लेकिन प्रीमियम

एक चीज़ दिखा देता हूँ भाई, ये बाइक एक्स्ट्रीम 125 से आठ ₹10,000 महंगी तो है, लेकिन चीजें भी भाई यहाँ पर आपको प्रीमियम मिलती है। ये देखो भाई बाइक का जो एग्ज़ॉस्ट है, है तो ये वाला प्लास्टिक। लेकिन ये देखो, ये पूरा स्टेनलेस स्टील का है। इसमें मफलर गार्ड डाला गया है क्योंकि थोड़ा सा महंगी बाइक्स में ये चीज़ आपने देखी होगी। ये पूरा स्टील का वाई मफलर गार्ड रहने वाला है।


Honda Hornet 125

Honda Hornet 125 ब्रेकिंग और टायर डिटेल्स

रियर में 130 एम एम की ड्रम ब्रेक है। कॉम्बी ब्रेकिंग का सेटअप है। अब एक्स्ट्रीम में जो टायर आपको 120 सेक्शन का 120 एम एम का चौड़ा मिलता है लेकिन यहाँ पर जो टायर है वो 110/80/17 प्रोफाइल का रहने वाला है। हालांकि ठीक है, काम चलाने के हिसाब से कोई भी दिक्कत आपको नहीं आने वाली है। अगर 120 एम एम का होता तो काफी बढ़िया रहता।

रियर में मोनो शॉक अड्जस्टेबल सस्पेंशन है और ये शॉकर गंदा ना हो तो यहाँ पर आपको एक मड स्लैब मिल जाता है जो की फाइबर का है। बाइक का जो पेट्रोल टैंक है, ऊपर से देखोगे तो ये लगती ही नहीं है की 125 सीसी की बाइक है, पूरा 150+ वाला ही आपको फील देने वाली है।


Honda Hornet 125 डिस्प्ले और फीचर्स

चाबी भाई यहाँ पर आपको एंडपॉइंट पे मिलती है जो की होंडा की ब्रांडिंग के साथ आती है। इसमें आपको नॉर्मल की मिलती है। बाइक में यहाँ पर आपको मिलता है 4.3 इंच की TFT कलर डिस्प्ले। इसमें सेंटर में स्पीडोमीटर है, गियर इंडिकेटर है, एको इंडिकेटर है, आरपीएम मीटर है और यहाँ पर आपको फ्यूल गेज मिलता है, रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर मिल जाता है।

माइलेज की बात करें तो ये आपको 48 से 55 का माइलेज निकाल कर दे सकती है। सिटी में अगर बहुत ज्यादा प्यार से चलाया गया तो आप इस बाइक से 60 का भी माइलेज निकाल सकते हैं। टॉप स्पीड लगभग 114 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास है।

इसमें सेंसर दिया गया है जिसकी वजह से डिस्प्ले की ब्राइटनेस कम-ज्यादा होती रहती है। इसके मीटर को टॉगल करने के लिए चार बटन मिलते हैं।


डिस्प्ले में एडवांस फंक्शन्स

फ्यूल सेक्शन में आप फ्यूल की रीडिंग देख सकते हैं, रेंज देख सकते हैं कि कितना पेट्रोल भरा है और कितने किलोमीटर और चल जाएगी। नीचे में ओडोमीटर, ट्रिप, ट्रिप रिसेट, एको इंडिकेटर मिलता है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस को आप मैन्युअल और ऑटो दोनों मोड पर सेट कर सकते हैं।

थीम को आप लाइव/डार्क या ऑटो मोड पर सेट कर सकते हैं। फेवरिट इन्फॉर्मेशन के साथ जनरल सेटिंग्स में डे टाइम कैलेंडर, यूनिट (किलोमीटर प्रति लीटर या लीटर प्रति 100 किलोमीटर) बदल सकते हैं।

ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न GPS नेविगेशन असिस्ट भी इसमें मौजूद है। सर्विस सेक्शन में मेंटेनेंस, ऑयल चेंज वगैरह का रिमाइंडर आता है।


Honda Hornet 125 कंट्रोल्स और हैंडलबार

वार्निंग इन्फॉर्मेशन में बैटरी वोल्टेज चेक कर सकते हैं। सिस्टम इन्फॉर्मेशन में सॉफ्टवेयर की डिटेल मिलती है। क्लच लिवर काफी लाइट है। एसपी 125 की तरह इसके ग्रिप्स और प्लास्टिक पार्ट्स मिलते हैं।

पासिंग, डिपर, इंडिकेटर और आईफोन बटन जैसी कंट्रोल्स मिलते हैं। इसकी हैंडलबार थोड़ी ऊंची है लेकिन ज्यादा नहीं, हल्का सा आपको बॉडी झुकानी पड़ेगी।


सीटिंग कम्फर्ट और रियर डिजाइन

सीट कम्फर्ट की बात करें तो इसमें सिंगल सीट का ऑप्शन नहीं है। इसमें स्प्लिट सीटें मिल जाती हैं। सीट बहुत ज्यादा ऊंची भी नहीं, ना नीची और चौड़ी भी नहीं है। राइडर सीट लंबी और चौड़ी है, स्पेस भी अच्छा खासा है। सीट की फोम न ज्यादा मुलायम है, न ज्यादा हार्ड। सीट टाइट है और लो हाइट वाला राइडर भी इसे आसानी से चला सकता है।

पीछे में जो ग्रैब रेल दिख रहा है, वो स्प्लिट में नहीं बल्कि सिंगल पीस है और फाइबर बॉडी का बना हुआ है। इसमें लेमन ग्रीन कलर दिया गया है। एलईडी टेल लाइट मिलती है और बीच वाला पोर्शन ब्रेक लाइट का काम करता है।

Honda Hornet 125 रिव्यू – फीचर्स और डिटेल्स

अब रियर वाला जो मडगार्ड है, आप चाहो तो इनसाइड वाली प्लेट को यहाँ पर रिमूव भी कर सकते हो। एलईडी वाले विंग्स हैं, होंडा का स्टीकर है और यहाँ पर एक रिफ्लेक्टर दिया गया है। यहाँ पर आपको एक लाइट मिलती है और एलईडी वाली नंबर प्लेट को दिखाने के लिए दिया गया है।इसमें आपको नया इंजन मिलता है और नया सिलेंसर मिलता है। तो भाई, आप इसका साउंड जरूर सुनो।

डाइमेंशन्स और वजन

इस बाइक की लम्बाई 2015 एमएम है और इसकी हाइट है 1087 एमएम। इसका कर्ब वेट 124 किलो है। यह बाइक हीरो की एक्स्ट्रीम 125 से 12 किलो वजन में हल्की है।

दोस्तों, इसमें 1330 एमएम का व्हीलबेस मिलता है। बाइक के जो प्लेन वाले फुटरेस्ट हैं, यहाँ पर आपको दाँते वाले एल्युमिनियम के फुटरेस्ट मिलते हैं। बाइक का स्विंगर बॉक्स सेक्शन का मिलेगा। चैन स्पॉकेट सेट साइज में थोड़ा छोटा है। इसमें आपको ओ-रिंग वाली क्वालिटी की चैन मिलती है, जो जल्दी गंदी नहीं होती।

बॉडी और सेफ्टी

फाइबर + मेटल बॉडी का यहाँ पर आपको साड़ी गार्ड मिलता है। प्लास्टिक बेस से इसकी चैन नीचे से लेकर ऊपर तक पूरी कवर्ड रहती है। अगर आप पीछे में किसी लेडी पिलियन को भी बिठाते हैं तो यहाँ पर दुपट्टा, पल्लू, साड़ी वगैरह जाने का चांस नहीं रहेगा क्योंकि चैन स्पॉकेट अंदर में है।

अब गियर की बात आती है तो भाई, इसमें आपको 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। पहला गियर नीचे है और बाकी चार गियर ऊपर की तरफ डाले आते हैं। इसका गियरबॉक्स एक्स्ट्रीम 125 से ज्यादा स्मूथ है।

मैटेरियल क्वालिटी

इस बाइक में कहाँ पर प्लास्टिक लगा है और कहाँ पर मेटल, यह देखो – ये प्लास्टिक है, ये भी प्लास्टिक है, यह अलुमिनियम है, यह फाइबर है, यह भी फाइबर है। लगभग 95% पार्ट्स प्लास्टिक के हैं। सिर्फ इंजन और कुछ पार्ट्स मेटल के बने हैं।

प्राइस की बात करें तो ये Honda Hornet 125 का टॉप-एंड मॉडल है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1,12,000 है और ऑन-रोड प्राइस (RTO और इंश्योरेंस के साथ) ₹1,32,000 के आसपास आती है।

शोरूम और बुकिंग

तो दोस्तों, अगर आप कोलकाता, हावड़ा, हुगली, वीआईपी रोड या मध्यमग्राम के पास रहते हैं तो ये बाइक Honda Hornet 125 Cloud Nine Honda टू-व्हीलर शोरूम पर उपलब्ध है। यहाँ पर इसकी बुकिंग चालू हो चुकी है। आप टेस्ट राइड कर सकते हैं और परचेस भी कर सकते हैं।

Releated Posts

Hero Xoom 160 Price कितनी है? Hero Xoom 160 Price in India Launch Date, पावरफुल इंजन, माइलेज और राइडिंग एक्सपीरियंस डिटेल्स

आज हम स्कूटर की फ्रंट साइड से शुरुआत करते हैं। यहाँ आपको बड़े साइज की हेडलाइट मिलती है।…

ByByAaqilSep 7, 2025

Hero Splendor Plus Base Model Price 2025 | ऑन रोड कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी

हीरो स्प्लेंडर प्लस बेस मॉडल का डिज़ाइन और फीचर्स यह स्प्लेंडर प्लस का सबसे ज्यादा बिकने वाला कलर…

ByByAaqilSep 7, 2025

VinFast VF6 : इंजन, फीचर्स और क्या ये Family Car है ?

VinFast VF6 ने अपनी इंडिया के अंदर दो गाड़ियां लॉन्च कर दी हैं। एक तो VF6 और एक…

ByByAaqilSep 7, 2025

Honda Shine 100 DX On Road Price in Hindi – जानें नई Shine 100 DX की Seat, Mileage, Features और Variants की पूरी जानकारी

Honda Shine 100 DX का ऑडी वाला नया मॉडल। इसमें पुरानी वाली Shine 100 के मुकाबले कंपनी ने…

ByByAaqilAug 30, 2025

Leave a Reply