Ampere Magnus Review – दमदार रेंज और जबरदस्त फीचर्स वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर - Timeshelp.com
  • Home
  • Automobile
  • Ampere Magnus Review – दमदार रेंज और जबरदस्त फीचर्स वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर
Ampere Magnus

Ampere Magnus Review – दमदार रेंज और जबरदस्त फीचर्स वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

फाइनली दोस्तों हाजिर है। आप सभी के सामने 2025 का न्यू लॉन्च, ये है Ampere Magnus Neo Electric Scooter। इसमें 2.3 किलोवॉट आर की लिथियम-आयन बैटरी लगी है। इसमें पुराने वाले मॉडल के मुकाबले क्या-क्या नए बदलाव हुए हैं? इसकी रेंज क्या है, टॉप स्पीड क्या है, कितने घंटे में चार्ज होता है, वारंटी कितने साल की मिलती है और ऑन रोड प्राइस क्या रहने वाली है?

Table of Contents

Ampere Magnus Neo की हेडलाइट और डिजाइन अपडेट

कितने कलर ऑप्शन हैं, सब कुछ आपको डीटेल में बताने वाला हूँ। इसके सबसे बड़े बदलाव की अगर मैं बात करूँ तो पुराने वाले मॉडल में सिर्फ आपको हैलोजन वाली हेडलाइट का सेटअप मिलता था। लेकिन भाई अब इसमें आपको अपडेट के तौर पर एलईडी हेडलाइट का सेटअप मिलता है।

ये अभी इसकी लो बीम है और ये है इसकी हाई बीम का सेटअप। तो अगर आप इसको अंधेरे में भी चला रहे हो और हाई बीम को ऑन करके चला रहे हैं तो विजिबिलिटी के मामले में कोई दिक्कत नहीं आने वाली।

हालांकि इसका जो एप्रन है, ये भी डिज़ाइन में बदल चुका है। यहाँ पर एम्पेयर का थ्री डी लोगो दिया गया है, जो सिल्वर मैट फिनिश के साथ है। यहाँ पर आपको पर्ल व्हाइट, ग्रे और सिल्वर कलर के न्यू डिज़ाइन ग्राफिक्स मिलते हैं।

Ampere Magnus
इंडिकेटर, लुक और सिक्योरिटी फीचर्स

इंडिकेटर, लुक और सिक्योरिटी फीचर्स

अगला अपडेट ये है कि पहले वाले मॉडल में सिर्फ आपको हैलोजन वाले इंडिकेटर मिलते थे जो येलो कलर के थे। लेकिन अब इसमें आपको एलईडी इंडिकेटर्स मिलते हैं, जो स्कूटर को ज्यादा प्रीमियम लुक देते हैं।

साथ ही इसमें आपको बजर वाला साउंड भी सुनाई देगा। यहाँ पर लगी हुई है ग्रीन सिक्योरिटी नंबर प्लेट। आगे का जो मडगार्ड है, वो फाइबर बॉडी का मिलता है।

Ampere Magnus Neo के सस्पेंशन और टायर

इसमें फ्रंट में ड्यूल टेलीस्कोपिक हाइड्रॉलिक सस्पेंशन का सेटअप मिलता है। आगे का टायर सीईएटी कंपनी का है, जो 90/90-12 की प्रोफाइल के साथ आता है।

इसमें आपको एलॉय व्हील नहीं मिलते, लेकिन 12 इंच का स्टील व्हील रिम ऑफर किया गया है। सेफ्टी के मामले में इसमें कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। दोनों ब्रेक एक साथ काम करते हैं, जिसमें 130 एमएम ड्रम ब्रेक दिया गया है।

कलर, ग्राफिक्स और बिल्ड क्वालिटी

स्कूटर के कलर और ग्राफिक्स पूरी तरह बदल चुके हैं। जैसा कि यहाँ पर साइड बॉडी पैनल पर “Magnus” लिखा हुआ है। अभी ये नया मॉडल है और कंपनी ने इसे Ampere Magnus Neo के नाम से रीलॉन्च किया है।

कलर ऑप्शन में पर्ल व्हाइट, रेड और मैरून के शानदार वेरिएंट मिल जाते हैं। बिल्ड क्वालिटी भी काफी अच्छी है। प्लास्टिक हल्का नहीं है और कलर कोटिंग भी काफी मजबूत है। फुट रेस्ट भी दिए गए हैं।

बैटरी, ग्राउंड क्लियरेंस और स्पेस

यहाँ पर लिथियम-आयन 2.3 किलोवॉट आर बैटरी दी गई है। इसमें 165 एमएम का ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है, जो सिटी राइडिंग के लिए काफी अच्छा है।

इसका व्हीलबेस 1390 एमएम है, जिसकी वजह से फुटबोर्ड एरिया में काफी अच्छा स्पेस मिलता है। यहाँ आप आसानी से गैस सिलिंडर, पानी की बोतल या अन्य सामान कैरी कर सकते हैं। अगर किसी की हाइट ज्यादा है तो भी उसके घुटने डायरेक्ट टच नहीं करेंगे। ओवरऑल इसका लेगस्पेस भी काफी अच्छा है।

बाकी यहाँ पर इसका चार्जिंग पोर्ट दिया गया है, जिसके बारे में आगे बात करेंगे। इसमें मल्टी फंक्शन की पॉइंट भी दिया गया है। इस तरह की वेव की इसमें मिलती है।

ब्रांडिंग और यूटिलिटी फीचर्स

दो जिसमे Ampere Magnus की ब्रांडिंग यहाँ पर दी गई। यहाँ पर आपको एक मिल जाता है भाई अंदर में आपको एक यूटिलिटी बॉक्स मिलता है। साथ में यहाँ पर एक यूएस बी चार्जिंग का पोर्ट दिया गया जिसमें एक ब्लू कलर की लाइट आपको जलती हुई दिखाई देने वाली है।

इसमें फुल डिजिटल एल सी डी वाली डिस्प्ले मिलती है। जैसा की ये थोड़ी सी साइज में छोटी है और यहाँ पर स्पीडोमीटर है। यहाँ पर बैटरी की परसेंटेज आप इसमें देख सकते है, जैसा की बैटरी अभी इसकी 40% चार्ज है। यहाँ पर ओडोमीटर की किलोमीटर की जानकारी है।

राइडिंग मोड्स और टॉप स्पीड

उसके अलावा इसमें आपको राइडिंग के दो मोड मिलते हैं – पहला लो मोड, दूसरा हाई स्पीड वाला मोड। हाई स्पीड मोड में इसकी जो टॉप स्पीड है वो यहाँ पर आप चेकआउट कर सकते हैं। ये देखो अब मैंने इसको हाई स्पीड मोड में यहाँ पर फुल थ्रोटल के साथ अप्लाई कर दिया है तो हाई स्पीड मोड में इसकी जो टॉप स्पीड हो जाती है वो 65 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास है। हालांकि मीटर में थोड़ी ज्यादा दिखायेगा। लेकिन लो स्पीड की बात करें तो लो स्पीड में इसकी जो टॉप स्पीड है वो तकरीबन 50 की चली जाती है।

रेंज और बैटरी परफॉर्मेंस

रेंज की अगर हम बात करें तो कंपनी इसकी जो ट्रू रेंज है वो 95 किलोमीटर प्रति चार्ज की क्लेम करती है। मतलब की ये 100% बैटरी को चार्ज करने के बाद आराम से आपको 90 से 95 किलोमीटर प्रति चार्ज की रेंज निकाल कर दे सकता है। बाकी यहाँ पर आपको बैटरी की टेम्परेचर की जानकारी भी मिलती है।

सेफ्टी और स्टार्टिंग सिस्टम

नीचे में साइड स्टैंड है। यहाँ पर आपको रेडी मतलब की स्कूटर को चालू करने के लिए ये रेड वाली बटन दबानी पड़ेगी। जब यहाँ पर ग्रीन हो जाता है तो आप इसको आराम से चला सकते हैं। बाकी यहाँ पर बर्गर के साउंड के साथ इंडिकेशन की वॉर्निंग लाइट है। यहाँ पर आपको हेडलाइट की वार्निंग मिलती है।

यहाँ पर अप्पर डिपार्टमेंट दिया गया है और यहाँ पर आपको पासिंग, हेडलाइट को ऑन-ऑफ करने का बटन और मोड को चेंज करने का बटन मिलता है। इसमें हॉर्न ठीक है, बढ़िया है कि इसमें आपको सिंगल हॉर्न मिलता है। डबल हॉर्न वाला झंझट नहीं है। यहाँ पर एक चाइल्ड सेफ्टी लॉक वाला सिस्टम मिलता है।

एडवांस फीचर्स

यहाँ पर किल स्विच ऑन-ऑफ करने का बटन है। जैसा कि आप इसको दबाओगे तो जब ये ग्रीन हो जाता है तो ये चलने के लिए तैयार हो जाता है। इंडिकेटर भी बर्गर के साउंड के साथ मिलते हैं। इसमें रिवर्स मोड वाला फंक्शन भी है। अगर आप इसको दबा देते हैं तो ये स्कूटर पीछे की साइड में चलने लगता है। दोस्तों, पार्किंग में स्कूटर को खड़ा करने या पतली गलियों में आगे-पीछे करने के लिए ये रिवर्स मोड बहुत काम आता है। अगर आप इस बटन को लॉन्ग प्रेस करते हैं तो ये स्कूटर लगभग 4 की स्पीड से उल्टा चलने लगता है।

कंफर्ट और सीट क्वालिटी

अब कंफर्ट की बात करें तो इसमें आपको लगभग 750 प्लस सीट हाइट मिलती है। यहाँ पर सीट की थिकनेस और फोम की क्वालिटी काफी अच्छी है। दबाने से ही पता चलता है कि ये मुलायम है। इस वजह से ये स्कूटर आपको लॉन्ग राइड में बढ़िया कंफर्ट देने वाला है।

यहाँ पर आपको एलईडी बूट लाइट मिलती है, जिसकी वजह से रात में भी सामान रखने में कोई दिक्कत नहीं आती। साथ ही इसमें टूल किट और फर्स्ट ऐड किट भी दी जाती है।

बैटरी और चार्जिंग सिस्टम

उसके अलावा इसकी जो ये एलईडी बूट लाइट है, जब आप सीट को बंद करोगे तो ये ऑटोमैटिक तरीके से बंद हो जाएगा। अब ये है Ampere Magnus की लिथियम बैटरी को चार्ज करने का चार्जर। इसमें एक फैन भी दिया गया है जिसकी वजह से चार्जर ठंडा रहता है। मतलब बैटरी को चार्ज करने में चार्जर बिल्कुल भी गर्म नहीं होगा। चार्जर की कैपेसिटी 7.5 अम्पेयर की मिलती है। इसका चार्जिंग सॉकेट नीचे की साइड में दिया गया है। इसमें सॉकेट लगाकर बैटरी को चार्जर मात्र 5 घंटे में जीरो से 100% चार्ज कर देता है और साथ में रिसेट का भी ऑप्शन दिया गया है।

बैटरी रेंज और परफॉर्मेंस

चार्जिंग रेंज की बात करें तो 100% बैटरी में यह स्कूटर आराम से 90 से 95 किलोमीटर की ट्रू रेंज निकालकर देता है, वो भी इको मोड में। यह Ampere Magnus की रिमूवेबल बैटरी है, जिसे हैंडल की मदद से बाहर निकाला जा सकता है। खोलने के लिए सॉकेट को हटाना पड़ता है। यह 51 वोल्ट 45 Ah की LFP सेल वाली बैटरी है जो काफी ज्यादा ड्यूरेबल है। यह 2.3 kWh की बैटरी इस प्राइस पॉइंट पर किसी और स्कूटर में नहीं मिलती। बैटरी 5 घंटे में चार्ज हो जाती है और इसे आप अपार्टमेंट या बिल्डिंग में घर पर भी आराम से चार्ज कर सकते हैं।

डिज़ाइन और फीचर्स

पीछे वाले पैसेंजर को कंफर्ट देने के लिए इसमें स्पोर्टी लुक वाला ग्रैब रेल दिया गया है। इसमें चार नट्स मिलते हैं, जिनकी मदद से बॉक्स या कैरियर इंस्टॉल कर सकते हैं। इंडिकेटर ऑन करने पर इसमें पीछे हैलोजन वाले इंडिकेटर मिलते हैं। इसके अलावा इसमें रिफ्लेक्टर भी दिए गए हैं और पीछे का मडगार्ड भी पूरी तरह से नए डिज़ाइन में बदला गया है।

सस्पेंशन और टायर

Ampere Magnus में हाइड्रॉलिक एडजस्टेबल सस्पेंशन मिलते हैं, जिन्हें आप हार्ड या सॉफ्ट कर सकते हैं। यह लेडी पिलियन राइडर की सेफ्टी और कंफर्ट के लिए अच्छा है। रियर में 12 इंच का व्हील मिलता है जबकि पुराने मॉडल में 10 इंच का व्हील था। इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ ट्यूबलेस टायर मिलते हैं।

मोटर और पावर

पीछे रियर हब मोटर दी गई है जो व्हील में ही अटैच है और बढ़िया पावर और टॉर्क प्रदान करती है। इसके अलावा, इसकी चेसिस 20% ज्यादा स्ट्रॉन्ग बनाई गई है।

पुराने वाले मैग्नस आई एक्स मॉडल के मुकाबले कलर की बात करें तो उसमें टोटल आपको पांच कलर मिलते हैं। एक तो ये डार्क ब्लू है, दूसरा ये सिल्वर है और तीसरा महरून कलर। उसके अलावा दो और कलर मिल जाते हैं।

Ampere Magnus की कीमत

प्राइस की बात करें तो ये Ampere Magnus Neo 2.3 Alleppe Lithium एंड पैक वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है और इसकी जो एक्स-शोरूम कीमत है वो है ₹79,919 (लगभग 80,000)। इसकी एक्स-शोरूम कीमत रहने वाली है और इसकी नई ऑन-रोड कीमत है ₹97,990 (लगभग 98,000)। इसकी ऑन-रोड कीमत रहने वाली है और ऊपर से स्कूटर को अगर आप परचेस करते हैं तो इस पर आपको ₹5000 की गवर्नमेंट सब्सिडी मिल जाएगी।

इस Ampere Magnus Neo इलेक्ट्रिक स्कूटर की जो मेन यूएसपी रहने वाली है, मतलब इसका जो सबसे खास चीज़ है, वो है इसकी बैटरी। इसके ऊपर आपको 5 साल या फिर 75,000 किलोमीटर की वारंटी मिलने वाली है।

Ampere Magnus की टॉप स्पीड कितनी है?

Ampere Magnus की टॉप स्पीड हाई स्पीड मोड में लगभग 65 किमी/घंटा है और लो स्पीड मोड में लगभग 50 किमी/घंटा मिलती है।

Ampere Magnus की रेंज कितनी है?

कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर एक बार 100% चार्ज करने पर 90-95 किमी की ट्रू रेंज देता है।

क्या Ampere Magnus में डिजिटल डिस्प्ले मिलता है?

हाँ, इसमें फुल डिजिटल LCD डिस्प्ले दी गई है जिसमें बैटरी लेवल, स्पीडोमीटर और ओडोमीटर की जानकारी मिलती है।

क्या Ampere Magnus में USB चार्जिंग पोर्ट है?

हाँ, इसमें USB चार्जिंग पोर्ट दिया गया है, जिसमें ब्लू लाइट इंडिकेटर भी है।

Ampere Magnus की सीट कितनी आरामदायक है?

इसमें 750mm से ज्यादा सीट हाइट और मुलायम फोम वाली सीट दी गई है, जो लॉन्ग राइड के लिए बहुत आरामदायक है।

Ampere Magnus में बूट स्पेस कैसा है?

इसमें LED बूट लाइट के साथ अच्छा खासा बूट स्पेस, टूल किट और फर्स्ट ऐड किट भी दी गई है।

Releated Posts

Hero Xoom 160 Price कितनी है? Hero Xoom 160 Price in India Launch Date, पावरफुल इंजन, माइलेज और राइडिंग एक्सपीरियंस डिटेल्स

आज हम स्कूटर की फ्रंट साइड से शुरुआत करते हैं। यहाँ आपको बड़े साइज की हेडलाइट मिलती है।…

ByByAaqilSep 7, 2025

Hero Splendor Plus Base Model Price 2025 | ऑन रोड कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी

हीरो स्प्लेंडर प्लस बेस मॉडल का डिज़ाइन और फीचर्स यह स्प्लेंडर प्लस का सबसे ज्यादा बिकने वाला कलर…

ByByAaqilSep 7, 2025

VinFast VF6 : इंजन, फीचर्स और क्या ये Family Car है ?

VinFast VF6 ने अपनी इंडिया के अंदर दो गाड़ियां लॉन्च कर दी हैं। एक तो VF6 और एक…

ByByAaqilSep 7, 2025

Honda Shine 100 DX On Road Price in Hindi – जानें नई Shine 100 DX की Seat, Mileage, Features और Variants की पूरी जानकारी

Honda Shine 100 DX का ऑडी वाला नया मॉडल। इसमें पुरानी वाली Shine 100 के मुकाबले कंपनी ने…

ByByAaqilAug 30, 2025

Leave a Reply