Gujrati Farali Pattice Recipe :- व्रत में हम अक्सर सोचते हैं कि साबूदाना वड़ा, साबूदाना खिचड़ी के अलावा और क्या बनाएं, है न? आपके साथ भी ये होता है क्या? मैं तो अक्सर सोचती हूँ कि नहीं, मुझे कुछ नया चाहिए। तो आज मैं आपके लिए लेकर आई हूँ गुजरात की बहुत फेमस फराली पैटीज की रेसिपी, जिसे बनाना भी आसान है और ये पैटी आपको बहुत पसंद आएगी। इसके साथ मैं तीखी हरी चटनी बनाऊंगी, जिसे आप व्रत में खा सकते हैं। तो चलिए बनाते हैं व्रत की स्पेशल, बहुत टेस्टी फराली पैटीज।
Table of Contents
Gujrati Farali Pattice Recipe | सामग्री और माप (Ingredients Table)
श्रेणी | सामग्री | मात्रा / विवरण | उपयोग |
---|---|---|---|
कवरिंग (डो) | उबले आलू | 3 मध्यम आलू (3 सीटी तक उबाले) | बेस सामग्री |
अरारोट पाउडर | 1/3 कप | बाइंडिंग के लिए | |
सेंधा नमक | स्वादानुसार | स्वाद के लिए | |
स्टफिंग | धनिया पत्ता | 1 कप (कटा हुआ) | खुशबू और ताजगी |
हरी मिर्च | 3-4 (या स्वादानुसार) | तीखापन | |
अदरक | 2 इंच टुकड़ा | फ्लेवर | |
मूंगफली (भुनी हुई) | 2 टेबल स्पून (पाउडर फॉर्म में) | कुरकुरापन और स्वाद | |
काजू | 1-2 टेबल स्पून (क्रश किया हुआ) | ड्राय फ्रूट्स | |
किशमिश | 1 टेबल स्पून | मिठास | |
बादाम (ऑप्शनल) | 1 टेबल स्पून (क्रश किया हुआ) | टेक्सचर | |
नींबू रस | 1 टेबल स्पून | हल्का खट्टापन | |
सेंधा नमक | स्वादानुसार | व्रत हेतु नमक | |
हरी चटनी | धनिया पत्ता | 1 कप | बेस हर्ब |
हरी मिर्च | 2-3 | तीखापन | |
अदरक | 1 इंच टुकड़ा | स्वाद | |
दही | 2 टेबल स्पून | गाढ़ापन और फ्लेवर | |
नींबू रस | 1 टीस्पून | खट्टापन | |
सेंधा नमक | स्वादानुसार | नमक | |
पानी | आवश्यकता अनुसार (अगर दही न डालें) | पीसने में मदद | |
अन्य उपयोगी सामग्री | तेल | ज़रूरत अनुसार | फ्राई करने के लिए |
अरारोट (कोटिंग हेतु) | थोड़ा सा (साइड में रखें) | पैटी की कोटिंग |
फराली पैटीज का बेस तैयार करें – आलू और अरारोट का मिश्रण
इसके लिए हम उबले हुए आलू ले लेंगे। आलू को 3 सीटी में मैंने उबाल लिया है। आलू को हम पोटैटो मैशर से मैश कर लेंगे। आलू को मैश करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि इसमें थोड़ी सी भी गांठें न रहें। आलू को एकदम अच्छे से मैश कर लें। जैसे ही आलू अच्छे से मिक्स हो जाएगा, हम इसमें डाल देंगे एक तिहाई कप अरारोट का पाउडर। यह मार्केट में बहुत आसानी से मिलता है और व्रत में खाया जाता है। यहाँ पे अरारोट का पाउडर वो आलू के ऊपर एक अच्छी सी बाइंडिंग करेगा और जब आप इसे फ्राई करेंगे तो यह तेल में खुलेगा नहीं।
अरारोट मिक्स कर पैटी के कवर को करें तैयार
तो एक तिहाई कप अरारोट का पाउडर डाल देंगे और इसे वापस मिक्स करना शुरू करेंगे। इसे हाथों से मैश करें ताकि अच्छे से मिल जाए। जो हम पैटी का कवर बनाएंगे वो ही सालों से बनाते आए हैं। तो थोड़ा सा आप इसमें व्रत वाला नमक यानी सेंधा नमक डाल दें ताकि ऊपर के कवर में भी स्वाद रहे। मिला दें, इसे अच्छे से। हाथों को क्लीन कर लेंगे। अब हम इसे 15 मिनट के लिए रख देते हैं। जब तक ये रेस्ट कर रहा है तब तक हम स्टफिंग की तैयारी कर लेते हैं।

स्टफिंग की तैयारी – धनिया, मूंगफली और ड्राय फ्रूट्स के साथ
स्टफिंग के लिए हम ग्राइंडिंग जार में धनिया पत्ता डाल देंगे, 2 इंच अदरक डाल दें, 3-4 हरी मिर्च डाल देंगे। अगर आप तीखा ज़्यादा चाहते हैं तो ज़्यादा डाल सकते हैं, लेकिन इस वाले स्टफिंग में तीखा कम इस्तेमाल किया जाता है। इसमें आप भूनी हुई मूंगफली भी डाल सकते हैं, क्रश करते वक्त, और नहीं तो मूंगफली का पाउडर यूज़ कर सकते हैं। जब हम यह स्टफिंग बनाएंगे तो मैं यहाँ पे अदरक, हरी मिर्च और धनिया पत्ता को ग्राइंड कर लेती हूँ। यहाँ पे मैंने इसे दरदरा पीस लिया है।
ड्राय फ्रूट्स एड करें – स्वाद और टेक्सचर का ट्विस्ट
इस फराली पैटीज में थोड़े से ड्राय फ्रूट्स भी डाले जाते हैं। मेनली इसमें काजू और किशमिश का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन मैं इसमें थोड़ा सा बादाम भी एड करती हूँ। बादाम इसमें ऑप्शनल है। हम इन्हें क्रश कर लेंगे ताकि इसके चंक्स काफ़ी बड़े न रहें, क्योंकि इस स्टफिंग में अगर बड़े चंक्स रहेंगे तो फ्राई करते वक्त वो बाहर आने के चांस रहते हैं। ऐसे अगर आपको इसे पीसना नहीं है तो आप इसे बारीक काटकर भी एड कर सकते हैं।
स्टफिंग को फाइनल टच दें – मूंगफली पाउडर, नींबू और नमक
तो एक नींबू को मैंने निचोड़ लिया है। व्रत का नमक या सेंधा नमक डाल देंगे। दो चम्मच हम इसमें भूनी हुई मूंगफली का पाउडर डाल देंगे और इन सबको अच्छे से मिला देंगे। इसे मैं हाथों से ही मिक्स करूंगी क्योंकि हाथ से सारी चीज़ें अच्छे से मिल जाती हैं। इसका जो स्टफिंग होता है वो ऐसे ड्राय बनेगा। फराली पैटीज हर जगह अलग-अलग तरीकों से बनाई जाती है। कोई अगर धनिया पत्ता नहीं खाता तो अपनी पसंद के अनुसार स्टफिंग को चेंज कर सकता है।
- Hero Xoom 160 Price कितनी है? Hero Xoom 160 Price in India Launch Date, पावरफुल इंजन, माइलेज और राइडिंग एक्सपीरियंस डिटेल्स
- Hero Splendor Plus Base Model Price 2025 | ऑन रोड कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी
- VinFast VF6 : इंजन, फीचर्स और क्या ये Family Car है ?
- Business ideas for Pwd – दिव्यांगजनों के लिए खास बिज़नेस आइडियाज़
- Bigg Boss 2025 Update: मृदुल का सॉलिड रिप्लाय जिसने सबको हिला दिया
चटनी की तैयारी – तीखी और बिना पानी वाली हरी चटनी
अब चटनी की तैयारी करते हैं। धनिया पत्ता लेंगे, इसके साथ हरी मिर्च डाल देंगे जितना आप तीखा खाते हैं उसके हिसाब से। 2 इंच अदरक, 2 चम्मच दही डाल दें। नमक डाल देंगे, थोड़ा सा नींबू का रस डाल दें। इस चटनी में मैं पानी का इस्तेमाल नहीं कर रही हूँ क्योंकि हमने इसमें दही डाला है। अगर आप दही नहीं डाल रहे हैं, तो आप इसमें पानी डालें। इसे ब्लेंड करने के लिए अच्छे से पीस लेते हैं। तो यह हमारी चटनी बनकर तैयार है, आप देख सकते हैं कितना बढ़िया कलर आया है।
पैटी बनाना शुरू करें – स्टफिंग और कोटिंग की ट्रिक
अब हम चलते हैं नेक्स्ट स्टेप में। यहाँ पे डो हमारा अच्छे से सेट हो गया है और जो स्टफिंग है उसके मैंने छोटे-छोटे बॉल्स बना लिए हैं ताकि हमारा काम ईज़ी हो। थोड़ा सा अरारोट का पाउडर हम ऐसे साइड में रखेंगे ताकि जब हम पैटी बनाएंगे तो उसे हमें इससे कोट करना है। जैसे बॉल्स बनाए हैं, उसकी बाद अरारोट पाउडर से कोट करें और उसके बाद इसे फ्राई करना है। तो सारी चीज़ें हम एक जगह इकट्ठा करके रखेंगे फ्राई करने से पहले ताकि हमें चीज़ों के लिए इधर-उधर भागना न पड़े।
शेप और स्टफिंग – हाथों से रोल और सील करें
अब हम क्या करेंगे, हाथों पे पहले थोड़ा सा तेल लगा लेंगे और इसके बाद इसका एक मीडियम साइज़ का लोई ले लेंगे। अगर आपका मिक्सचर थोड़ा भी लग रहा है कि ये थोड़ा सॉफ्ट हो गया है तो आप इसमें अरारोट पाउडर मिक्स कर सकते हैं। कहीं भी हाथों से चपटा कर लेंगे और इसके बाद एक छोटी सी लोई बीच में रखेंगे और उसके बाद किनारों को हम एक जगह लेके आएंगे। जैसे कुछ भी स्टफ कर देते हैं वैसे ही हमें इसे स्टफ कर लेना है। थोड़ा सा अरारोट का पाउडर ऐसे लगाकर उसके बाद इसे रोल करना शुरू करें। तो इससे ये आपके हाथों पे चिपकेगा नहीं और ये अच्छे से बंद भी हो जाएगा।
फ्राय करने से पहले – कोटिंग ज़रूरी है!
पैटी को शेप देने के बाद आप इसे ऐसे अरारोट से जरूर कोट करें। अगर आप इसे कोट नहीं करेंगे तो ये जो पैटी है वो तेल में खुलने लगेगी क्योंकि जब भी हम आलू फ्राई करते हैं तो तेल में सॉफ्ट होने लगते हैं। तो अरारोट का पाउडर जो है वो इसकी ऊपर एक अच्छी सी लेयर क्रिएट करता है जो इसको टूटने से रोकता है। तो अब आप इसे बेफिक्र होकर फ्राय करें, ये नहीं खुलेंगी।
फ्रायिंग का सही तरीका – सही तापमान और ध्यान
यहाँ पर एक पैटी मैंने बना ली है। इसी तरीके से हम सारे पैटी को बना लेंगे। यहाँ पर हमारे सारे पैटी जो हैं वो बनकर तैयार हैं। अब हम इसे फ्राय कर लेते हैं। फ्राय करने के लिए मैंने पहले से तेल गरम होने के लिए रखा है। तेल में पहले एक पीस डालकर देख लेते हैं। इसे फ्राय करते वक्त हमें तेल बहुत ज़्यादा गरम नहीं चाहिए। तेल अगर बहुत ज़्यादा गरम है तो गैस का फ्लेम लो कर दें, उसका टेम्परेचर थोड़ा सा कम हो जाने दें। नहीं तो अगर आप ज़्यादा गरम तेल में इसे डालेंगे तो इसके ऊपर का लेयर जो है वो तुरंत ब्राउन हो जाएगा।
गोल्डन क्रिस्पी पैटीज तैयार – सर्विंग टाइम!
तो यहाँ पे गैस का फ्लेम थोड़ा कम कर दें और उसके बाद हम इसे फ्राय करेंगे। ऊपर से इसके ऊपर तेल ऐसे डालते रहें ताकि ऊपर की लेयर चारों तरफ से अच्छे से सेम कलर आए। जब आपको लगे कि अच्छे से फ्राय हो गया है तो इसे निकाल दें और उसी तरह बाकी पैटी को भी फ्राय कर लें। अगर आपको कहीं भी लग रहा है कि तेल ज़्यादा गरम है तो गैस को तुरंत बंद कर दें और उसके बाद तेल का टेम्परेचर थोड़ा सा कम हो जाने दें, उसके बाद डालें।
यहाँ पर हमने दूसरा बैच भी फ्राय कर लिया और इसे भी निकाल लेते हैं। यह देखिए! तो अब हम इसे सर्व कर लेते हैं। सर्व करने के लिए पहले यह पैटी मैं रख देती हूँ और यह देखिए कितना टेम्पटिंग लग रहा है।
अंतिम स्टेप – चटनी के साथ करें टेस्टिंग और इंजॉय करें
तो यह हमारी बहुत ही टेस्टी फराली पैटी बनकर तैयार है, जो कि दिखने में बहुत ही अमेजिंग लग रही है। अब हम इसे ट्राय करके देखते हैं। जब आप इसे तीखी हरी चटनी के साथ खाएंगे न, मेरा तो यह बहुत ही फेवरेट है। बहुत ही अमेजिंग बना है, आप इसे ज़रूर ट्राय करें और व्रत हो या न हो, आप इसे नॉर्मल डेज़ में भी बनाकर खा सकते हैं मेरी तरह। तो आप इस रेसिपी को ज़रूर ट्राय कीजिएगा!